फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: अपनी मांगों को लेकर तीसरे दिन भी धरने पर डटे रहे किसान

विज्ञापन
 बहराइच के कनेक्ट्रेट ​​स्थित धरनास्थल धरना-प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता।
विज्ञापन
बहराइच। कलेक्ट्रेट स्थित भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) का धरना बृहस्पतिवार को तीसरे दिन जारी रहा। अधिकारियों से वार्ता विफल होने के बाद किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष प्रमोद तिवारी ने बताया कि रायपुर गांव में चकमार्ग से अतिक्रमण हटाना प्रमुख मांग है। नानपारा के बेलामकन समेत अन्य गांवों में घरों तक रास्ता बनवाने को कहा गया। महसी के केवलपुर में न्यायालय के आदेश पालन और खतौनी गड़बड़ियां दूर करने के लिए शिविर लगाने की मांग की गई। किसानों ने गन्ने का मूल्य 700 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने, चीनी मिलों से बकाया गन्ना मूल्य का ब्याज सहित भुगतान मांगा। खराब मक्का बीज से हुए नुकसान का मुआवजा और खाद वितरण व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की गई। किसानों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें