फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: अनुदानित गेहूं बीज के लिए उमड़े किसान, बुलानी पड़ी पुलिस

Thu, 28 Nov 2024 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
जरवलरोड में बीज लेने के लिए लगी किसानों की लाइन। 
विज्ञापन

विज्ञापन
जरवलरोड (बहराइच)। अनुदानित गेहूं बीज लेने के लिए राजकीय बीज भंडारों से किसानों की भीड़ खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को जरवल के राजकीय बीज भंडार पर किसानों की भारी भीड़ उमड़ी और जमकर धक्कामुक्की हुई। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में गेहूं बीज वितरित किया गया। वही कई किसान खाली हाथ भी लौटे।जरवल के अट्ठैसा स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार पर बीज वितरण की सूचना पर बुधवार की सुबह ही भारी संख्या में किसान पहुंच गए। किसानों की भारी भीड़ व हो हल्ला देख गोदाम प्रभारी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर उपनिरीक्षक दिलीप कुमार दूबे, आरक्षी कमलेश यादव, संजय गौड आदि मौके पर पहुंचे और लाइन लगवाकर बीज वितरण शुरू करवाया। गोदाम पहुंचा 250 बोरी गेहूं बीज किसानों की संख्या के सामने बौना साबित हुआ और कई किसान बिना बीज लिए लौट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें