फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: किसानों ने गन्ना मूल्य बढ़ाने की उठाई मांग

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट ​स्थित धरनास्थल पर मासिक पंचायत करते भाकियू के पदा​धिकारी। 
विज्ञापन
बहराइच। कलेक्ट्रेट स्थित धरनास्थल पर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मासिक पंचायत हुई। जिलाध्यक्ष राम छवि यादव की अध्यक्षता में किसानों की समस्याओं पर चर्चा कर मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में गन्ने का मूल्य बढ़ाकर कम से कम 800 रुपये प्रति क्विंटल करने और चीनी मिलों पर बकाया गन्ना मूल्य ब्याज सहित दिलाने की मांग की गई। बकाया भुगतान होने तक कृषि ऋण की वसूली रोकने और कृषि ऋण माफ करने की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन

किसानों ने ग्राम मोहरना में श्मशान घाट बनवाने, जर्जर विद्युत लाइन बदलने, विद्यालय के ऊपर से गुजर रही लाइन हटाने की मांग की। सितहुरा तालाब के बंद नाले की सफाई और कुसौर तक जर्जर सड़क बनवाने को भी कहा। चहलर में गाटा संख्या 387 की 0.51 हेक्टेयर बंजर भूमि से कथित कब्जा हटाने, सब्जी मंडी के चबूतरों को किसानों को देने तथा धरनास्थल पर शेड व शौचालय बनवाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें