फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: फंदे से लटका मिला किसान का शव

Thu, 20 Feb 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
खैरीघाट (बहराइच)। हरदी थाना के औराही गांव निवासी किसान का शव बुधवार की सुबह संदिग्ध हालात में घर के कमरे में बेल्ट के सहारे फंदे से लटका मिला। जब पत्नी ने शव को देखा तो चीख-पुकार मच गई। फोरेंसिक व थाना पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित कर मौजूद लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन

औराही गांव निवासी उपेंद्र सिंह (24) का शव पत्नी के कमरे के बगल वाले कमरे में छत के कुंडे से बेल्ट से बने फंदे से लटका मिला। मृतक के बड़े भाई रवि सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात घर के सभी सदस्य मामा के घर पर आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। घर में उपेंद्र व उनकी पत्नी ही मौजूद थीं। पत्नी ने बताया कि रात में उपेंद्र गांव में ऑर्केस्ट्रा देखने जाने की बात बोलकर निकल गए। इसके बाद वह सो गईं और सुबह तीन बजे उठी तो बगल वाले कमरे में उपेंद्र का शव लटका देखा।
शादी छह माह पहले ही हुई थी। वह खेती करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। मौत से पिता अमर सिंह, मां मिथलेश सहित अन्य परिजन गहरे सदमे में हैं। हरदी थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि परिजन मौत की कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं। पीएम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें