फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: यूरिया के लिए किसानों का हंगामा, लगाया जाम

Thu, 28 Aug 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
खुटेहना में बहराइच-गोंडा मार्ग जाम कर प्रदर्शन करते किसान। - स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। यूरिया की किल्लत से परेशान किसानों ने बुधवार को गोंडा–बहराइच मार्ग पर जाम लगा दिया। समिति में कम खाद व वितरण में अव्यवस्था से किसान नाराज थे। पुलिस के समझाने पर करीब डेढ़ घंटे बाद किसान शांत हुए तब जाम हटा। इसके बाद बची खाद का वितरण कराया गया।
विज्ञापन



बुधवार सुबह किसानों को जैसे ही सहकारी समिति पर यूरिया पहुंचने की जानकारी मिली, भारी संख्या में किसान पहुंच गए। धक्का-मुक्की और अव्यवस्था के साथ समिति पर यूरिया कम होने के कारण किसानों ने नाराज होकर मुख्य मार्ग जाम लगा दिया। इससे दोनों तरफ वाहन खड़े हो गए। जाम में फंसे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

खुटेहना चौकी प्रभारी राकेश पांडेय ने किसी तरह किसानों को समझाकर शांत किया। करीब डेढ़ घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। इसके बाद खाद का वितरण पुलिस की मौजूदगी में शुरू हुआ। लाइन में लगे किसान मोहम्मद उमर, अकिला नंद, राम फेरन व दुजई आदि ने बताया कि समिति पर पहुंची यूरिया बेहद कम है। धान की फसल के रकबा के अनुसार खाद नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


समिति सचिव रवींद्र तिवारी ने बताया कि जितना स्टॉक मिला है, उसे किसानों में बराबर बांटा जा रहा है। आगे और खाद मिलने की संभावना है।


भूपगंज में एसडीएम ने संभाला मोर्चा
यूरिया की किल्लत से जूझ रहे किसानों का गुस्सा बुधवार को भूपगंज बाजार स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति पर फूट पड़ा। जैसे ही खाद उपलब्ध होने की खबर फैली, सैकड़ों किसान केंद्र पर टूट पड़े। एसडीएम अश्वनी कुमार पांडेय ने स्वयं मोर्चा संभाला। उन्होंने एसआई दिनकर शुक्ल को निर्देश देकर किसानों को लाइन में लगवाया। समिति सचिव ने बताया कि 500 बोरी यूरिया पहुंची थी, जिसे वितरित करा दिया गया। स्टॉक खत्म होने पर कई किसान खाली हाथ लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें