फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सियार के हमले में किसान घायल

विज्ञापन
सियार के हमले में घायल किसान पिंटू।
विज्ञापन
बहराइच। थाना रामगांव अंतर्गत चौबेपुरवा गांव में शनिवार देर शाम सियार ने किसान पर हमला कर उसे घायल कर दिया। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने लाठी-डंडों से किसी तरह सियार को भगाया। जख्मी किसान को परिजनों ने मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


गांव निवासी किसान पिंटू शनिवार की शाम अपने खेत में काम कर रहे थे। इस दौरान पास लगी झाड़ियों में से निकले सियार ने उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से पहले तो पिंटू कुछ पल के लिए डर गए, लेकिन बाद में वह शोर मचाते हुए सियार से भिड़ गए। उनकी आवाज सुनकर आसपास के खेतों में मौजूद ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर दौड़े पड़े। उन्होंने हांका लगाकर सियार को झाड़ियों की ओर भगा दिया। इस दौरान पिंटू के हाथ व पैरों में गंभीर जख्म हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें