फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: करंट की चपेट में आकर किसान की मौत

Mon, 13 May 2024 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
तेजवापुर (बहराइच)। बौंडी थानाक्षेत्र के चाईनपुरवा चेतरा गांव निवासी खिलावन (50) की पोल में आ रहे करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। मृतक किसान के पुत्र मोहनराव ने बताया कि सोमवार की सुबह वह घर के बाहर नहा रहे थे। नहाने के बाद वह पहनने के लिए कपड़े उतारने लगे। तभी पास लगे बिजली के पोल में आ रहे करंट की चपेट में आ गए। वे खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। मौत से पत्नी ऊषा देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें