फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: खेत में लगे तार में उतरा करंट, किसान की मौत

Tue, 11 Jul 2023 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कोतवाली देहात की ग्राम पंचायत सिसई हैदर निवासी एक किसान मंगलवार सुबह खेत के किनारे लगे कटीले तार की बाड़ सही कर रहा था। उसमें करंट दौड़ रहा था। इसकी चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के टिकारो मोड़ चौकी क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिसाई हैदर निवासी बाबूलाल (60) ने जानवरों से फसल सुरक्षा के लिए अपने खेतों के चारों ओर कटीले तार की बाड़ लगाई है। इसका एक तार टूट गया था, जिसे सही करने के लिए वह मंगलवार सुबह खेत गया था। बाबूलाल तार सही कर रही रहा था तभी तार में करंट दौड़ने लगा। वह उसकी चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
टिकोरा मोड़ चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भतीजे जियालाल यादव ने बताया कि खेत के पीछे ट्रांसफार्मर रखा हुआ था। जिससे कई लोगों के घरों में बिजली कनेक्शन जाता है। कनेक्शन के लिए निकली केबलों में लोगों ने खंभा नहीं लगाया था, जिससे खेत में लगे कटीले तार से वह छू रहे थे। केबल कटी होने से कटीले तार में करंट दौड़ गया। इससे उसके चाचा की मौत हो गई। टिकोरो मोड़ चौकी प्रभारी अनुराग प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें