फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: झमाझम बारिश से सड़कें बनीं तालाब

Tue, 11 Jul 2023 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। तराई में सोमवार रात झमाझम बारिश हुई। बारिश का सिलसिला मंगलवार सुबह भी जारी रहा। इससे कई जगहों पर सड़कें तालाब बन गईं। क्षेत्र के भूपगंज बाजार, बारीपुरवा चौराहे, कोट बाजार के मुख्य मार्ग पर जलभराव हो गया। इससे नालों की साफ-सफाई के दावे फेल नजर आए।
विज्ञापन


झमाझम बारिश से मंगलवार को लोगों को मौसम खुशगवार हो गया। सड़काें पर पानी भरने से लोगों को आवागमन में दिक्कत आई। नूरपुर बस स्टाप, कांधीकुइयां सचौली में जलभराव हो गया। लोगों को इसके बीच से होकर गुजरना पड़ा। अधिशाषी अधिकारी राम जनक तिवारी ने बताया कि बजट के अभाव व सफाई कर्मियों की कमी के कारण व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पा रही है। फिलहाल कार्ययोजना बनाकर भेजा गया है। धन मिलने पर आवश्यक कार्य शुरू हो जाएगा।

नगर पंचायत अध्यक्ष बालेंद्र श्रीवास्तव ने विभाग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पूर्व में कराए गए कार्यों एवं व्यय से जुड़े अभिलेखों की जानकारी कर्मियों द्वारा नहीं दी जा रही है। इस संबंध में जिलाधिकारी से मिलकर शिकायत भी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


किसानों के चेहरे खिले, धान की रोपाई तेज
बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। किसानों ने धान की रोपाई तेज कर दी है। जिले के पयागपुर, विशेश्वरगंज, बौंडी, फखरपुर, नानपारा, धरसवां आदि क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने से धान की रोपाई में तेजी दिखी।
धरसवां में धान की रोपाई करवा रहे किसान रज्जन, दीनू, रिजवान, मनीष, राजकुमार, छबीले आदि ने बताया कि बारिश समय से हुई है। अगर एक-दो दिन नहीं होती तो पंपिंग सेट चलाकर रोपाई करवानी पड़ती। जिससे पैसे और समय दोनों का नुकसान होता। बारिश के चलते बौंडी के कई ग्रामीण मार्गों पर जलभराव से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। क्षेत्र के चरीगाह गांव जाने वाले मुख्य मार्ग पर घुटनों तक पानी भर गया।
वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. वीपी शाही ने बताया कि जिन किसानों की नर्सरी तैयार हो गई है, वह रोपाई की तैयारी कर लें। अगले दो-तीन दिनों तक जोरदार बारिश होने की संभावना है।


बिजली व्यवस्था चरमराई, ट्रिपिंग से लोग रहे परेशान
फोटो 29
बारिश से शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था चरमरा गई। शहर के विभिन्न मोहल्लों में रात के समय दो से तीन घंटे व ग्रामीण क्षेत्रों में चार से पांच घंटे कटौती हुई।
शहर में रात के समय कई मोहल्लों में जमकर ट्रिपिंग हुई। दो से तीन घंटे की कटौती हुई। इससे उपभोक्ता उमस से परेशान हुए। हुजूरपुर, फखरपुर, कैसरगंज, महसी, रुपईडीहा, मटेरा, नवाबगंज आदि क्षेत्रों के ग्रामीण भी बिजली कटौती से परेशान हुए। रुपईडीहा में एक घंटे में 20 से 25 बार बिजली की ट्रिपिंग हुई। मुख्य कस्बे में लगा ट्रांसफार्मर खराब हो गया।
उपभोक्ताओं ने बताया कि लगभग 15 हजार की आबादी को आपूर्ति देने वाला ट्रांसफार्मर पांच दिन से लगातार खराब हो रहा है। हर बार इसे बनाने में पांच से छह घंटे लगते हैं और परेशानी होती है। मंगलवार को भी ट्रांसफार्मर खराब हुआ और 15 हजार लोगों की आपूर्ति बाधित रही।
भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य रतन अग्रवाल, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष विजय मित्तल, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल आदि ने टांसफार्मर की क्षमता बढ़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें