फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: युवक की मौत को परिजन बता रहे हत्या, अंतिम संस्कार से किया इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीपुर (बहराइच)। चौधरी गांव में नाले के किनारे एक युवक की लाश मंगलवार को मिली थी। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने बुधवार को अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। परिजन इसे हत्या बताते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे थे। अधिकारियों के पूरी रात मनाने के बाद बृहस्पतिवार सुबह छह बजे अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चौधरी गांव निवासी रोहित (19) पुत्र राम सनेही गुप्ता सोमवार को घर से लापता हो गया था। मंगलवार को उसका शव गांव के बाहर बने सूखे नाले में पड़ा मिला था। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार शाम सात बजे परिजन लाश को लेकर गांव पहुंचे तो वहां अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। पिता राम सनेही गुप्ता हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे।
सूचना पर मोतीपुर थानाध्यक्ष आनंद कुमार चौरसिया सहित मुर्तिहा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों का आरोप है कि हत्या करके आत्महत्या का रूप दिया गया है। इसलिए हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच होनी चाहिए। पुलिस ने बाद में जांच के दौरान धारा बदलने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन



प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा मामला
मृतक युवक का विवाह तय था। जबकि उसका गांव के ही किसी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। पिता का आरोप है कि जिसकी लड़की है उसी ने बुला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या आत्म हत्या लगे इसलिए गले में रस्सी डाल दी। लेकिन मौके पर देख ऐसा नहीं लग रहा था कि मौत का कारण फांसी का फंदा हो।
विज्ञापन






कर रहे हैं जांच, दर्ज होगा केस



युवक की मौत के मामले में जांच चल रही है। बृहस्पतिवार सुबह शव का अंतिम संस्कार करवाया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



आनंद कुमार चौरसिया थानाध्यक्ष, मोतीपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें