फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: परिजनों ने झाड़फूंक में गंवाया समय, सर्पदंश से पीड़ित बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड। रसूलाबाद मनिकापुर में सर्पदंश से पीड़ित बालक की झाड़फूंक के चक्कर में जान चली गई। थाना कैसरगंज अंतर्गत ग्राम रसूलाबाद मनिकापुर निवासी शिवा (11) गांव के पास स्थित एक खेत में मवेशियों के चारे के लिए घास काटने गया था। इस दौरान खेत में मौजूद एक जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। सर्पदंश के बाद शिवा घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन उसे लेकर झाड़फूंक करने वाले एक ओझा के पास पहुंचे। वहां ओझा ने झाड़फूंक शुरू कर शिवा के शीघ्र स्वस्थ होने का दावा किया। इस दौरान शिवा बेहोश हो गया। काफी देर तक झाड़फूंक के बाद भी स्वास्थ्य में सुधार न होने पर परिजन उसे लेकर सीएचसी मुस्तफाबाद पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर है इलाज की व्यवस्था

सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा ने बताया कि बरसात के दिनों में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इसको देखते हुए सभी सीएचसी व पीएचसी पर इलाज की उचित व्यवस्था की गई है। सभी केंद्रों पर एंटी स्नेक वेनम वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। ऐसे में सर्पदंश की घटना होने पर लोग झाड़फूंक के चक्कर में न पड़ते हुए अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जिससे पीड़ित की जान बचाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें