फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: शहर में नकली घी बनाने की फैक्टरी पकड़ी

Tue, 16 May 2023 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर में मंगलवार को नकली घी बनाने की फैक्टरी पकड़ी गई। क्राइम ब्रांच ने करीब डेढ़ क्विंटल नकली घी बरामद किया। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस विभाग के सूत्रों की माने तो शहर के छावनी चौराहा क्षेत्र में मंगलवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने नकली घी बनाने की एक फैक्टरी पर छापा मारा। टीम को करीब डेढ़ क्विंटल नकली घी मिला। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इस बीच दोषियों व पुलिस के बीच सेटिंग का खेल शुरू हो गया। एक आरोपी को छोड़ दिया गया। इसकी चर्चा शहर में हो रही है।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच प्रभारी सीओ कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें अभी ऐसे किसी मामले की जानकारी नहीं है। ऐसा मामला है तो दोषियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें