फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: केवाईसी अपडेट न होने से रुक सकता है सरकारी लाभ

विज्ञापन
महसी के गोविंदपुर गांव में आयोजित हुआ वित्तीय साक्षरता शिविर में मौजूद लोग। - फोटो : महसी के गोविंदपुर गांव में आयोजित हुआ वित्तीय साक्षरता शिविर में मौजूद लोग।
विज्ञापन
बौंडी। महसी ब्लॉक के ग्राम पंचायत गोविंदपुर में वित्तीय साक्षरता सप्ताह के तहत मंगलवार को जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को बैंकिंग सुरक्षा और केवाईसी अपडेट के महत्व की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भानू प्रताप मिश्रा ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देश पर 9 से 13 फरवरी तक विशेष वित्तीय साक्षरता और साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों को साइबर ठगी से बचाना और बैंक खातों में केवाईसी अपडेट कराने के लिए जागरूक करना है।

उन्होंने बताया कि कई बार साइबर ठग खुद को बैंक अधिकारी बताकर कॉल करते हैं और केवाईसी अपडेट न होने पर खाता बंद करने की धमकी देते हैं। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है और किसी भी हालत में ओटीपी, एटीएम नंबर या सीवीवी नंबर किसी के साथ साझा नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

राकेश कुमार ने कहा कि डिजिटल युग में ठगी के तरीके बढ़ गए हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है। उन्होंने बताया कि केवाईसी अपडेट न होने पर सरकारी योजनाओं का पैसा खाते में नहीं आ पाता। शिविर भारतीय रिजर्व बैंक और नाबार्ड के तत्वावधान में इंडियन बैंक द्वारा संचालित मनीवाइज सीएफएल परियोजना के तहत आयोजित किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें