फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झपकी आने पर बाइक सवार गिरा, मौत

Tue, 23 Jun 2015 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार राज्य से मंगलवार को दामाद के घर माल्ही चौराहा जा रहे बाइक सवार एक अधेड़ की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। मौत का कारण अधेड़ को झपकी आना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


बिहार प्रांत निवासी मोहम्मद फूल बाबू (50) पुत्र मजरूहक ने पुत्री का विवाह माल्ही चौराहा निवासी मुस्ताक पुत्र मुसलिम से किया था। मंगलवार को वह मोटर साइकिल से पुत्री से मिलने माल्हीर चौराहा जा रहा था। जैसे ही वह बहराइच के नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भटपुरवा गांव के निकट पहुंचा अचानक उसे झपकी आ गई।

इससे वह अनियंत्रित हो मोटर साइकिल सहित मार्ग किनारे पलट गया। इससे उसे गंभीर चोट आई। सूचना पर पहुंचे मुस्ताक ने गंभीर अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल बहराइच पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया था। फूल बाबू की बहराइच के बौंडी के निकट मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें