फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाएं योजनाओं का लाभ

Thu, 09 Feb 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। इनके क्रियान्वयन में जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग प्राप्त किया जाए। ये बातें प्रभारी मंत्री डॉ. संजय निषाद कलेक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक में कहीं। उन्होंने कहा कि बैंकों से समन्वय स्थापित कर मत्स्य पालकों को ऋण दिलाया जाए। उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्राम समाज के तालाबों के पट्टाधारकों को मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ दिलाया जाए। सीएमओ को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य केंद्रों पर समानुपातिक आधार पर चिकित्सकों व स्टाफ की तैनाती की जाए। जिला होम्योपैथी व यूनानी अधिकारी को निर्देश दिया कि आयुष पद्धति का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। वहीं, प्रभारी मंत्री ने चित्तौरा झील के तट पर स्थित महाराजा सुहेल देव के निर्माणाधीन स्मारक स्थल पर पहुंच कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद निर्माणाधीन मंदिर, घाट, महाराजा सुहेल देव की मूर्ति, भव्य द्वार, पार्किंग स्थल आदि कार्यों की गुणवत्ता का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें