फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच केंद्रों की इंटर हिंदी व अर्थशास्त्र की परीक्षा निरस्त

Sat, 19 Mar 2016 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान इस बार बहराइच में जमकर सामूहिक नकल हुई। इसके चलते माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इंटरमीडिएट के हिंदी और अर्थशास्त्र द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षाएं निरस्त कर दी हैं।
विज्ञापन


नए सिरे से परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड की इस कार्रवाई से 10 स्कूलों के 15 हजार छात्र प्रभावित होंगे। अब इन दो विषयों की परीक्षा 29 मार्च को होगी।

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा पारदर्शितापूर्ण कराने का दावा बहराइच के विभाग ने किया था लेकिन नकल रुक नहीं सकी। अधिकांश परीक्षा केंद्रों पर जमकर नकल हुई।
विज्ञापन


20 फरवरी को इंटरमीडिएट हिंदी द्वितीय प्रश्न पत्र के दौरान किसान पब्लिक इंटर कॉलेज सरयू नगर करमुल्लापुर, महिमा महिला इंटर कॉलेज गोकुलपुर और आश्रम पद्धति कृषि इंटर कॉलेज चिरैयाटांड़ में उड़ाका दल ने छापेमारी की थी।

इस दौरान इन तीनों परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट हिंदी द्वितीय की परीक्षा दे रहे छात्र सामूहिक नकल करते मिले थे। इस पर बोर्ड को रिपोर्ट भेजी गई थी।

24 फरवरी को इंटरमीडिएट अर्थ शास्त्र द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा के दौरान श्रीराम जानकी इंटर कॉलेज रुपईडीहा और आचार्य रमेश चंद्र गर्ल्स इंटर कॉलेज रुपईडीहा में भी सामूहिक नकल व बड़े पैमाने पर अनियमितता की स्थिति मिली थी।

इसकी भी रिपोर्ट जिला विद्यालय निरीक्षक ने बोर्ड को भेजी थी। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने सभी पांच परीक्षा केंद्रों पर 20 व 24 फरवरी को आयोजित इंटरमीडिएट हिंदी तथा अर्थशास्त्र द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षाओं को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है।

गौरतलब हो कि इन परीक्षा केंद्रों पर 10 विद्यालयों के छात्र परीक्षा दे रहे थे, जिनकी संख्या लगभग 15 हजार के आसपास है।

29 मार्च को फिर से होगी परीक्षा, ये हैं सेंटर

जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि 29 मार्च को द्वितीय पाली में दो से पांच बजे के मध्य पुर्नपरीक्षा आयोजन की रूपरेखा तय की गई है। बोर्ड के निर्देश के तहत जिला मुख्यालय पर स्थित तारा महिला इंटर कॉलेज, आजाद इंटर कॉलेज, महाराज सिंह इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

निरस्त परीक्षा की कॉपियां रहेंगी अलग

माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने डीआईओएस को निर्देशित किया है कि जिन परीक्षा केंद्रों की परीक्षाएं निरस्त की गई हैं, उन केंद्रों की कापियों के बंडल पर मोटे अक्षरों में निरस्त अंकित कर उन्हें अलग रखवाने की व्यवस्था की जाए। इसके बाद उत्तर पुस्तिकाओं को परिषद के मुख्य कार्यालय इलाहाबाद भेजा जाए।

इन स्कूलों के छात्र हुए प्रभावित

जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि जिन पांच परीक्षा केंद्रों पर सामूहिक नकल मिली थी, वहां किसान पब्लिक इंटर कालेज सरयूनगर करमुल्लापुर, महिमा महिला इंटर कालेज गोकुलपुर, आश्रम पद्धति कृषि इंटर कॉलेज चिरैयाटांड़, श्रीरामजानकी इंटर कॉलेज रुपईडीहा, आरसीजी इंटर कॉलेज रुपईडीहा, जीजीआईसी हुजूरपुर, फूलबख्श सिंह इंटर कॉलेज हुजूरपुर, नेहरू स्मारक इं.का रुपईडीहा, रामप्यारे इं.का बाबागंज, नत्थूलाल मेमोरियल बालिका इं.का रुपईडीहा के छात्र सम्मिलित हुए। सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को पुर्न परीक्षा आयोजन की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें