फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी लोग मिलकर मनाएं त्योहार

विज्ञापन
नानपारा कोतवाली में आयोजित पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते सीओ व मौजूद लोग। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। बकरीद व रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए एसपी ने जिले के थानों में शांति समिति की बैठक करने का निर्देश दिया था। उसी के तहत विभिन्न थानों व कोतवाली में बैठक की गई, जिसमें लोगों को पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

नानपारा कोतवाली परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीओ अरुणचंद्र ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। ऐसे में सभी लोग मिलजुलकर त्योहार मनाएं।
प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि सावन का महीना चल रहा है। दोनों समुदाय मिलकर पर्वों को मनाएं। इस मौके पर आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, बबलू सिंह, शफीक कुरैशी, पंकज जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, रिसिया थाने में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी निरीक्षक मधुपनाथ मिश्रा ने कहा कि सभी समुदायों के लोग मिलकर त्योहार मनाएं। बैठक में चेयरमैन महमूद अहमद, श्रवण मित्तल, चुन्ना अहमद, जिला पंचायत सदस्य डॉ. राजू निगम आदि मौजूद रहे।
उधर, मोतीपुर थाना परिसर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी बाबूराम ने की। उन्होंने कहा कि आपसी भेदभाव त्योहार से ही दूर किया जा सकता है। इस मौके पर चौकी इंचार्ज जालिम नगर मनोज सिंह, मिहींपुरवा अजय कुमार तिवारी, प्रधान प्रतिनिधि असगर अली, अरविंद चौधरी, मदन पोरवाल आदि मौजूद रहे।
रुपईडीहा थाना परिसर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पांडेय ने की। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र के लोग सतर्क रहें। अप्रिय घटना की जानकारी पुलिस को दें। त्योहार मिलकर मनाएं। इस मौके पर उमाशंकर वैश्य, रमेश अमलानी, डॉ. सनत कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें