फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू

Sat, 18 Mar 2023 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का शनिवार से मूल्यांकन प्रारंभ हुआ। भिनगा के अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज में बने मूल्यांकन केंद्र में पहले दिन मात्र 20 उत्तर पुस्तिकाएं ही जांची गईं। डीआईओएस संत प्रकाश व मूल्यांकन केंद्र प्रभारी ज्योति प्रकाश पांडे ने यहां प्रधान परीक्षक व परीक्षकों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

इस दौरान मूल्यांकन में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया। प्रधान परीक्षकों ने नमूने के रूप में बीस उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी किया। इस मौके पर सभी 68 प्रधान परीक्षक व 524 परीक्षक मौजूद रहे। मूल्यांकन केंद्र प्रभारी ने बताया कि सोमवार से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सुचारु रूप से प्रारंभ होगा। बीस कक्षा कक्ष में 40 शिक्षक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें