फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: फ्रूटी पीने से पांच बच्चों की बिगड़ी हालत

Fri, 17 Mar 2023 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नगर के मोहल्ला नाजिरपुरा निवासी पांच बच्चों की हालत बृहस्पतिवार देर शाम फ्रूटी पीने के बाद बिगड़ गई। सभी को उल्टियां होने लगीं। बच्चों को इलाज के लिए एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। परिजनों ने एक्सपायरी डेट की फ्रूटी बेचने का आरोप लगाते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी से शिकायत दर्ज कराई है।मोहल्ला नाजिरपुर निवासी महताब बृहस्पतिवार शाम बाजार गए थे। इसी दौरान उन्होंने पीपल तिराहा स्थित एक जनरल स्टोर से फ्रूटी खरीद ली। घर वापस आकर बच्चों को फ्रूटी पिलाई। कुछ ही देर बाद अर्सलान (छह), साबिर खान (पांच), जावेद अख्तर (छह), हसनैन खान (सात) और मो. अजलान (आठ) की हालत बिगड़ने लगी। संदेह होने पर परिजनों ने फ्रूटी के खाली डिब्बे को चेक किया तो आठ माह पूर्व की एक्सपायरी निकली। परिजनों ने बच्चों को इलाज के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। इसके बाद उन्होंने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की सूचना दी। सहायक खाद्य सूचना आयुक्त द्वितीय बीके शर्मा ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें