रुपईडीहा में जेसीबी से गिराया जा रहा अतिक्रमण। -स्रोत : विभाग
रुपईडीहा (बहराइच)। नगर पंचायत क्षेत्र स्थित सरकारी आवास व गोशाला पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था। शनिवार को राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम ने जेसीबी लगा कर अतिक्रमण को हटवा दिया।
नगर पंचायत क्षेत्र में लेखपाल व राजस्व कर्मियों के लिए आवास का निर्माण कराया गया है, लेकिन इस पर स्थानीय लोगों ने अपना कब्जा कर लिया था। पचपकरी वार्ड स्थित गोशाला के आस-पास कुछ लोग कच्चा मकान बनाकर रहने लगे थे। शनिवार को राजस्व टीम ने स्थानीय थाने की मदद से सरकारी आवास पर पहुंचकर उसको खाली करवा दिया। अब इस भवन में राजस्वकर्मी रहेंगे।
इसके बाद टीम पचपकरी वार्ड पहुंची, वहां बनाए गए अवैध कच्चे मकान को भी लोगों को समझा-बुझाकर हटवा दिया। इस मौके पर कानूनगो सनाहउल्ला मलिक, लेखपाल कांग्रेस त्रिपाठी, नगर पंचायत सुपरवाइजर सचिन पाठक, राजकुमार, संतोष, आदेश व स्थानीय थाने की पुलिस फोर्स मौजूद रही।
.....
संवाद