फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सरकारी आवास व गोशाला से हटा अतिक्रमण

Sun, 03 Aug 2025 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
रुपईडीहा में जेसीबी से गिराया जा रहा अतिक्रमण।   -स्रोत : विभाग
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। नगर पंचायत क्षेत्र स्थित सरकारी आवास व गोशाला पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था। शनिवार को राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम ने जेसीबी लगा कर अतिक्रमण को हटवा दिया।
विज्ञापन


नगर पंचायत क्षेत्र में लेखपाल व राजस्व कर्मियों के लिए आवास का निर्माण कराया गया है, लेकिन इस पर स्थानीय लोगों ने अपना कब्जा कर लिया था। पचपकरी वार्ड स्थित गोशाला के आस-पास कुछ लोग कच्चा मकान बनाकर रहने लगे थे। शनिवार को राजस्व टीम ने स्थानीय थाने की मदद से सरकारी आवास पर पहुंचकर उसको खाली करवा दिया। अब इस भवन में राजस्वकर्मी रहेंगे।

इसके बाद टीम पचपकरी वार्ड पहुंची, वहां बनाए गए अवैध कच्चे मकान को भी लोगों को समझा-बुझाकर हटवा दिया। इस मौके पर कानूनगो सनाहउल्ला मलिक, लेखपाल कांग्रेस त्रिपाठी, नगर पंचायत सुपरवाइजर सचिन पाठक, राजकुमार, संतोष, आदेश व स्थानीय थाने की पुलिस फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें