फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: आईटीआई में कल लगेगा रोजगार मेला

Sat, 27 Jan 2024 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पं. दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई ) में 29 जनवरी को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। प्रधानाचार्या स्मृति शर्मा ने बताया कि कौशल विकास मिशन, आईटीआई एवं सेवायोजन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले रोजगार मेले में 10 से अधिक कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। वे साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन करेंगे। बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक अभिलेखों के साथ 29 जनवरी को 10 दस बजे नानपारा रोड स्थित राजकीय आईटीआई परिसर में उपस्थित होकर साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें