मिहींपुरवा (बहराइच)। नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर नैनिहा गुरूद्वारा के पास बोलेरो की एक अन्य वाहन से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बोलेरो चालक प्रवीण दीक्षित (40) की मौके पर मौत हो गई। सात अन्य लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान शिवचंद (50), संजय कुमार (40), अतीक (27), शकील अहमद (45), अफसर (30) व प्रदीप दीक्षित निवासी धौरहरा, जिला लखीमपुर के रूप में हुई। घायलों को सीएचसी मिहींपुरवा पहुंचाया गया। सूचना पर पहुंची मोतीपुर थाने के पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।