बहराइच। मिहींपुरवा ब्लॉक मुख्यालय पर 30 जनवरी को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। राजकीय आईटीआई की प्रधानाचार्या स्मृति शर्मा ने बताया कि कौशल विकास मिशन, आईटीआई व सेवायोजन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले मेले में कई कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। वे साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन करेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक अभिलेखों के साथ 30 जनवरी को सुबह 10 बजे तक मेला स्थल पहुंचकर साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।