फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सेवानिवृत्ति से पहले मंडलायुक्त को दी भावभीनी विदाई

Wed, 29 May 2024 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र आगामी 31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसको लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न अधिकारियों ने सपत्नीक मौजूद आयुक्त को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। साथ ही उनके कार्यकाल व उनके विशेष सहयोग को याद किया। कार्यक्रम को डीएम मोनिका रानी, एसपी वृंदा शुक्ला, सीडीओ रम्या आर, एडीएम गौरव रंजन श्रीवास्तव, डीपीआरओ राघवेन्द्र द्विवेदी, बीएसए अव्यक्त राम तिवारी, सिटी मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर ने संबोधित किया। आयुक्त योगेश्वर राम मिश्र व उनकी पत्नी डॉ. सुधा मिश्र ने सभी अधिकारियों का धन्यवाद किया। इस दौरान सीआरओ देवेंद्र पाल सिंह, डीसी मनरेगा केडी गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें