फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तीन गांवों में हाथियों का उत्पात, फसलों को रौंदा

Tue, 14 Oct 2025 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 मिहींपुरवा के भवानीपुर में हाथी के उत्पात में बर्बाद हुई फसल।   -संवाद
विज्ञापन
बिछिया। कतर्नियाघाट रेंज के भवानीपुर, विशुनापुर और जमुनिहा गांवों में रविवार रात पहुंचे हाथियों के झुंड ने खेतों में घुसकर धान और मक्के की फसल रौंद दी। वन विभाग की चेन लिंक फेंसिंग तक तोड़ दी। अचानक हुए इस हमले से ग्रामीण दहशत में रहे।
विज्ञापन



भवानीपुर गांव में हाथियों के झुंड ने किसान कालिका, रामनिवास और सोमारी की करीब दो बीघा धान व तीन बीघा मक्के की फसल नष्ट कर दी। गजमित्र संतोष, पप्पू, बबलू और अजय ने मेगाफोन से गांव में लोगों को सतर्क किया।


वहीं हाथियों का दूसरा झुंड विशुनापुर और जमुनिहा गांव पहुंच गया। यहां हाथियों ने वन विभाग द्वारा लगाई गई चेन लिंक फेंसिंग तोड़ दी और किसान मानबहादुर, ओमकार व कदम सिंह की लगभग दो-दो बीघा फसल रौंद कर बर्बाद कर दी। रात भर किसान परेशान रहे। भोर में हाथी जंगल की ओर चले गए।
विज्ञापन


कतर्नियाघाट वन क्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ ने कहा कि प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा। उन्होंने वन दरोगा राधेश्याम, वाचर रामनाथ, गजमित्र पिंटू सिंह के साथ मौके का जायजा लिया और ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की सलाह दी।



हाथी विशेषज्ञ अभिषेक ने बताया कि इस समय कतर्नियाघाट क्षेत्र में जंगली हाथियों की आवाजाही काफी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि गजमित्र अलर्ट मोड पर हैं और गांवों में लगातार निगरानी रखी जा रही है।


भवानीपुर में हाथियों के हमले में दो किसान घायल
कतर्नियाघाट रेंज के भवानीपुर गांव में रविवार रात 11 बजे तीन हाथियों का झुंड खेतों में घुसा। खेत की रखवाली कर रहे कादिर अली ने हाथियों को भगाने का प्रयास किया, लेकिन हाथी ने उन पर हमला कर दिया। भागते समय वह टूटी फेंसिंग की चपेट में आकर जख्मी हो गए। किसी तरह उन्होंने खुद को बचाया। कुछ दूरी पर किसान मुश्ताक अपने खेत के छप्पर में सो रहे थे, तभी हाथियों ने हमला कर छप्पर को सूंड से गिराने का प्रयास किया। मुश्ताक ने कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन भागते समय उनके कंधे और कमर में अंदरूनी चोटें आईं। रेंजर आशीष गौड़ ने बताया कि दोनों ग्रामीण सुरक्षित हैं। हल्की चोटे आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें