फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: हाथियों ने तीन गांवों में रौंद डाली फसल

Wed, 04 Nov 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
कतर्नियाघाट के फकरीपुरी में हा​थियों द्वारा रौंदी गई गन्ने की फसल। - स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग की निशानगाड़ा रेंज में जंगली हाथियों के झुंड ने मंगलवार रात तीन गांवों में जमकर उत्पात मचाया। करीब 18 बीघा लाही, हल्दी, धान और गन्ने की फसल रौंद दी। जागापुरवा में चेनलिंक फेंसिंग भी तोड़ दी। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी शिव कुमार ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन


फकीरपुरी के रमपुरवा में करीब छह हाथियों का झुंड पहुंचा। हाथियों ने छाजू राम की नौ बीघा लाही और तीन बीघा हल्दी की फसल रौंद दी। मोती की दो बीघा और खुशी राम की दो बीघा लाही की फसल भी नष्ट कर दी।

विजय पाल की एक बिस्वा सब्जी की फसल को नुकसान पहुंचाया। वहीं, जागापुरवा में चुन्नू का करीब एक क्विंटल धान खा गए और चेनलिंक फेंसिंग तोड़ दी। नवीनपुरवा में दो हाथियों ने देवेंद्र सिंह की एक बीघा धान और आधा बीघा गन्ने की फसल रौंद दी। घटना से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी शिव कुमार ने बताया कि वन विभाग की टीम नुकसान का आकलन कर रही है। रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार मुआवजे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। गजमित्रों के साथ मिलकर ग्रामीणों को हाथियों से बचाव के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें