फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवानीपुर में हाथियों ने रौंदी गेहूं की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कतर्नियाघाट रेंज के भवानीपुर गांव में मंगलवार देर रात हाथियों का झुंड पहुंच गया। हाथियों का झुंड ढाई घंटे तक चिंघाड़ता रहा। इससे सहमे ग्रामीणों ने ढोल व पीपे बजाकर हाथियों को जंगल में खदेड़ा। मगर तब हाथियों ने दो ग्रामीणों की सात बीघा गेहूं की फसल रौंद डाली।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र से सटे गांवों में हाथियों का आवागमन जारी है। कतर्नियाघाट रेंज के भवानीपुर गांव में मंगलवार रात दो बजे हाथियों का झुंड पहुंच गया। ग्रामीणों के मुताबिक दो दर्जन से अधिक हाथियों का झुंड गांव में चिंघाड़ता रहा। चार बजे तक गांव में हाथियों की चिंघाड़ से ग्रामीण सहमे रहे।
ग्रामीणों ने ढोल-पीपे बजाकर किसी तरह हाथियों को जंगल में खदेड़ा। मगर तब तक हाथियों ने गांव के रूपलाल की दो और सदा प्रसाद की पांच बीघा गेहूं की फसल रौंद दी। ग्रामीणों ने हाथियों के हमले की सूचना रेंज कार्यालय पर दी है। साथ ही हाथियों से हुई फसल की क्षति का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें