फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथियों के झुंड ने दीवार गिराई, अनाज बिखेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट रेंज के गिरिजापुरी सिंचाई कालोनी में मंगलवार तड़के हाथियों का झुंड आ गया। हाथियों को देख ग्रामीण छिपने लगे। इसी दौरान हाथी ने मकान की दीवार को गिरा दिया और अनाज व बर्तन तहस-नहस कर दिये। ग्रामीणों के ढोल-नगाड़े बजाने पर हाथी फिर जंगल की ओर गए। हाथियों के हमले को देखते हुए ग्रामीणों में दहशत रही।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग नेपाली हाथियों को खूब रास आ रहा है। नेपाल के रायल बर्दिया नेशनल पार्क के हाथी खाता कॉरीडोर के रास्ते कतर्नियाघाट जंगल में चले आते हैं। इसके बाद यह हाथी यहीं पर महीनों रहते हैं। कतर्नियाघाट रेंज के गिरिजापुरी सिंचाई कालोनी में मंगलवार तड़क चार की संख्या में हाथियों का झुंड आ गया।
हाथियों ने चिंघाड़ना शुरू कर दिया। इस पर ग्रामीण घरों से बाहर निकले। हाथियों को देख सभी पुन: घरों में चले गए। इसी दौरान जंगली हाथियों ने गिरिजापुरी सिंचाई कालोनी निवासी भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक सतीश वर्मा के घर की दीवार गिरा दी। हाथियों ने घर में रखा अनाज के बोरे को बिखेर दिया।
विज्ञापन

बर्तन तोड़ डाले। हाथियों ने अन्य दीवारों पर भी हमला कर क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों के ढोल नगाड़े व पटाखा दगाने पर हाथी जंगल की ओर गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंचकर हमले का जायजा लिया। इस दौरान ग्रामीण काफी दहशतजदा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें