फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथियों ने दो घर ढहाए, 20 बीघा फसल रौंदी

विज्ञापन
बहराइच के कतर्नियाघाट के जंगल में घुसा नेपाली हाथियों का झुंड। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। नेपाल के जंगली हाथियों का एक झुंड बुधवार की देर शाम गेरुआ नदी पार कर कतर्निया के जंगलों में आ गया। यहां जंगली हाथियों के झुंड ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को हाथियों ने दो घरों को ढहा दिया। वहीं 20 बीघा फसल को तहस-नहस कर दिया है। वन विभाग ने हाथियों का झुंड आने की पुष्टि करते हुए ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग अंतर्गत कतर्नियाघाट रेंज में नेपाल के रायल बर्दिया पार्क के जंगली हाथियों का झुंड गेरुआ नदी को पार कर आ आया है। बुधवार देर रात आए 24 हाथियों के झुंड ने आबादी की ओर अपना रुख कर दिया। कतर्नियाघाट रेंज के भवानीपुर गांव में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया।
हाथियों के झुंड ने गांव निवासी पूरनवासी के घर को तहस-नहस कर दिया। उसके घर में रखे धान और गेहूं को भी नुकसान पहुंचाया। हाथियों ने करीब आधे घंटे बाद मनीष बाबा के घर पर हमला कर दिया। घर के लोगों ने किसी तरह भागकर जान बचाई।
विज्ञापन

भवानीपुर गांव के खेतों में भी हाथियों ने खूब उत्पात मचाया। खेतों में खड़ी फसल को हाथियों ने रौंद दिया। करीब 20 बीघा धान की फसल का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने हाथियों के आने की सूचना वन विभाग को दी है। ग्रामीणों की सूचना के बाद भी मौके पर कोई वन कर्मी नहीं पहुंचा।
जंगल से सटे गांवों के लोग रहें सतर्क
कतर्नियाघाट के वन क्षेत्राधिकारी पीयूष मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार देर शाम शाम नेपाली हाथियों का एक झुंड कतर्नियाघाट के जंगलों में प्रवेश करता हुआ दिखाई दिया है। झुंड में 24 से अधिक हाथियों के होने की संभावना है। ऐसे में जंगल से सटे आबादी वाले गांव के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। ग्रामीणों के बीच गोले और पटाखे भी भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें