फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: वन रक्षक पर हाथियों ने किया हमला, हालत गंभीर

Fri, 24 Feb 2023 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। कतर्नियाघाट में गेरुआ नदी के पार शुक्रवार को दो वन रक्षक गश्त कर रहे थे। इसी दौरान हाथियों ने एक वन रक्षक पर हमला कर दिया। घायल वनरक्षक को सीएचसी मिहींपुरवा पहुंचाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर कतर्नियाघाट के ट्रांस गेरुआ में तैनात वन रक्षक अजय सिंह व योगेश सिंह जंगल गश्त कर रहे थे। इसी दौरान अचानक जंगली हाथियों ने उन्हें दौड़ा लिया। हमले में अजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी कतर्नियाघाट राम कुमार ने बताया कि वन रक्षक की हालत गंभीर है। जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें