फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सड़क हादसे में महिला की मौत, तीन घायल

Fri, 24 Feb 2023 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। पयागपुर-इकौना मार्ग पर शुक्रवार दोपहर ट्रक ने बैट्री रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा पर सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य सवारियां घायल हो गईं। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस कर्मियों ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर घायलों को सीएचसी पयागपुर में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

विकास खंड पयागपुर के वैनी निवासी रत्ना (60) अपने रिश्तेदार राजितराम, ननकना व सनी के साथ ई-रिक्शा से बरगदही से वैनी जा रहीं थीं। दोपहर करीब एक बजे नेजाभार के पास इकौना की ओर सेे आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। रत्ना उछलकर सड़क पर सिर के बल गिरीं। उनके सिर से काफी खून बहा और मौके पर ही मौत हो गई। राजितराम, रामधन, सनी व बैट्री रिक्शा चालक दुर्गेश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस कर्मियों ने घायलों को सीएचसी पयागपुर में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि महिला के सिर में गंभीर चोट लगी है। अभी तहरीर नहीं मिली है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए ट्रक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें