फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बनकटी में हाथी ने रौंदी धान की फसल

विज्ञापन
सुजौली रेंज के बनकटी गांव में हाथी के उत्पात में बर्बाद हुई फसल को दिखाता किसान।
विज्ञापन
बिछिया। सुजौली रेंज के बनकटी गांव में बृहस्पतिवार रात जंगली हाथी ने खेत में घुसकर धान की खड़ी फसल रौंद दी। हाथी की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग सक्रिय हो गया और प्रभावित क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई। रामपुरवा, बनकटी निवासी किसान निशान सिंह के खेत में हाथी ने धान की फसल को रौंदकर नुकसान पहुंचाया। सूचना पर सुजौली रेंज के वन दरोगा अनिल पटेल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर फसल क्षति का आकलन किया। रेंजर नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि गजमित्रों की टीम को अलर्ट कर दिया गया है। वनकर्मियों की टीम हाथी की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है। प्रभावित किसान को नियमानुसार क्षतिपूर्ति दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग ने ग्रामीणों से रात में अकेले खेत या जंगल की ओर न जाने, समूह में रहने और हाथी दिखने पर शोर या उसका पीछा न करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें