फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघों के हमले में हाथी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कतर्निया के ट्रांस गेरुआ इलाके की कौड़ियाला बीट में शनिवार को एक हाथी का शव मिला है। वन विभाग के अधिकारी बाघों के हमले में हाथी की मौत होने की आशंका जता रहे हैं। हालांकि हाथी का पोस्टमार्टम रविवार को कराया जाएगा। शव मिलने वाले स्थान पर कैमरा लगाकर बाघों के हमले के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग अंतर्गत कौड़ियाला बीट में शनिवार को वनकर्मी गश्त कर रहे थे। तभी कुछ दुर्गंध का एहसास हुआ। आसपास छानबीन करने पर वहां एक नर हाथी का शव पड़ा मिला। बेंत के जंगल में हाथी का शव मिलने की सूचना पर दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर संजय पाठक, प्रभागीय वनाधिकारी यशवंत सिंह, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के परियोजना अधिकारी दबीर हसन वनकर्मियों व एसएसबी जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए।
निरीक्षण के बाद डीएफओ ने बताया कि बेंत की झाड़ियों में हाथी का शव उलझा पड़ा था। शव करीब दो दिन पुराना लग रहा है। हाथी के दांत व अन्य अंग सुरक्षित हैं। जबकि सूंड़ का निचला भाग, दोनों कान व गर्दन के ऊपरी हिस्से को बाघों ने खाया है। मौके पर एक से अधिक बाघों के पगचिह्न मिले हैं। डीएफओ ने बताया कि मौके पर चार कैमरे लगाए गए हैं। रविवार को हाथी के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें