फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: खेतों में घुसा हाथी, फसल रौंदी

Sat, 25 Oct 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया। कतर्नियाघाट के भवानीपुर गांव में शुक्रवार की रात एक जंगली हाथी ने धान व हल्दी के खेतों में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। ग्रामीणों व गजमित्रों ने हांका लगाकर फसल को बर्बाद कर रहे हाथी को खेत से भगाया।
विज्ञापन




ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से रात करीब दो बजे के आसपास हाथी गांव के आसपास खेतों में पहुंच जाता है। शुक्रवार रात को भी टस्कर हाथी किसान सोमवारी के खेत में घुस गया। धान और हल्दी की दो बीघा फसल को हाथी ने रौंद दिया।

हाथी को देखते ही गजमित्रों के साथ ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर हांका लगाना शुरू किया। घंटे भर की मशक्कत के बाद उसे खेतों से दूर भगाया। कतर्नियाघाट वन क्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ ने बताया कि हाथी के मूवमेंट पर टीम लगातार नजर रखे हुए है, ग्रामीणों को अलर्ट भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें