फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियोग्राफी के बीच हुआ मृत हाथी का पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइाच)। कतर्नियाघाट रेंज में मृत मिले हाथी के शव का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों की टीम ने फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी के साथ किया। पोस्टमार्टम के बाद शव को दफना दिया गया है। घटनास्थल के पास से बाघ के पदचिन्ह मिले हैं। साथ ही दो मृत चीतल के शव भी पाए गए हैं। मृत हाथी के दोनों दांत मुख्यालय मेें सुरक्षित रखवा दिए गए हैं।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत सदर बीट के कक्ष संख्या चार में गश्त के दौरान एक मृत हाथी का शव मिला। सूचना पर फील्ड डायरेक्टर संजय पाठक व डीएफओ यशवंत सिंह वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। डीएफओ ने बताया कि डॉ. अमरनाथ कटियार. डॉ वीके भार्गव तथा डॉ. सर्वेश राय की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी भी कराई गई। डीएफओ ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को जंगल में दफनवा दिया गया है।
मौके से हाथी के दो दांत बरामद हुए हैं, जिन्हें सुरक्षित रखवा दिया गया है। इनमें बायां दांत 124 सेंटीमीटर और दायां दांत 125 सेंटीमीटर का है। साथ ही खोखला भाग 65 सेंटीमीटर सुरक्षित मिला, जिसे जिला मुख्यालय लाकर सुरक्षित रखवा दिया गया है। डीएफओ ने बताया कि हाथी की मौत का अध्ययन विशेषज्ञों द्वारा किया जा रहा है। इसके बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। घटनास्थल पर मृत मिले दो चीतल
विज्ञापन

डीएफओ ने बताया कि घटनास्थल पर निरीक्षण के दौरान बाघ के पदचिन्ह मिले हैं। साथ ही दो मृत चीतल के शव मिले हैं। इसके अलावा हाथी के शव को बाघ द्वारा खाया गया है। गिद्ध और कौवा द्वारा भी हाथी के शव को खाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें