फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तीन घंटे गुल रही बिजली, गर्मी से बिलबिलाए लोग

विज्ञापन
मटेरा में जला पड़ा बिजली ट्रांसफार्मर।  - फोटो : मटेरा में जला पड़ा बिजली ट्रांसफार्मर।
विज्ञापन
बहराइच। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। रविवार को तेज धूप और उमस के बीच शहर के कई इलाकों में करीब तीन घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोग बिलबिला उठे।
विज्ञापन

पूर्वाह्न 11:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक फ्रीगंज, डिगिहा, घसियारीपुर, जोशियापुरा और कानूनगोपुरा क्षेत्र की आपूर्ति ठप रही। इस दौरान कूलर-पंखे बंद होने से घरों में उमस बढ़ गई और लोग राहत के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए।

जानकारी के अनुसार सिविल लाइंस क्षेत्र में भूमिगत केबल में आई खराबी के कारण सप्लाई बाधित हुई। बिजली विभाग की टीम ने फाल्ट खोजकर मरम्मत की, जिसके बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। हालांकि रात में भी शहरवासियों को राहत नहीं मिली। 35 से 40 मिनट के अंतराल पर हो रही ट्रिपिंग और अघोषित कटौती के कारण लोगों की रात की नींद हराम रही।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में हालात और ज्यादा खराब हैं। पयागपुर, रिसिया, फखरपुर, नानपारा, बाबागंज और महसी समेत कई इलाकों में लगातार हो रही कटौती से बिजली के साथ पेयजल संकट भी गहरा गया है। मोटर और सबमर्सिबल बंद रहने से लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें