फखरपुर। बिजली उपकेंद्र के अवर अभियंता सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि उपकेंद्र पर नया वैक्यूम सर्किट ब्रेकर (वीसीबी) स्थापित किया जाना है। इस दौरान 33/11 केवी उपकेंद्र फखरपुर से सभी फीडरों को दी जाने वाली आपूर्ति 31 मार्च को सुबह नौ से शाम छह बजे तक ठप रहेगी। उन्होंने बताया कि कार्य पूरा होने के बाद शाम छह बजे आपूर्ति पूर्व की भांति शुरू कर दी जाएगी।