फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 10 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति, पेयजल को तरसे लोग

Thu, 21 Aug 2025 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर के बख्शीपुरा व सिविल लाइन फीडर से होने वाली कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति मंगलवार देर रात अचानक ठप हो गई। बुधवार को दूसरे दिन आपूर्ति तो शुरू हुई, लेकिन इसके बाद पूरे दिन आवाजाही से उपभोक्ता परेशान रहे। करीब 50 हजार की आबादी के सामने पेयजल की समस्या बनी रही।
विज्ञापन


शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो गई है। व्यवस्था सुधरने के बजाय दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। ऐसे में उपभोक्ताओं को इस चिपचिपाहट भरी गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है। व्यवस्था को सुधारने में विभाग के कर्मचारी हांफते नजर आ रहें है।

हालात ये हैं कि मंगलवार रात 12 बजे बख्शीपुरा फीडर से मोहल्ला फ्रीगंज व घसियारीपुरा की बिजली आपूर्ति अचानक ठप हो गई। दूसरे दिन बुधवार सुबह 10 बजे आपूर्ति तो शुरू हुई, लेकिन इसके बाद ट्रिपिंग की समस्या से लोग जूझते रहे।
विज्ञापन


सिविल लाइन फीडर से संचालित पीपल चौराहा समेत कई मोहल्लों की आपूर्ति व्यवस्था बुधवार को पूरे दिन बदहाल रही। शहर की 50 हजार की आबादी बिजली की समस्या से जूझती दिखाई दी। इस दौरान सभी के सामने पेयजल की समस्या बनी रही। मामले में एक्सईएन ने बताया कि गर्मी में अधिक लोड पड़ने से कुछ इलाकों में आपूर्ति प्रभावित हुई थी। शीघ्र ही आपूर्ति पूर्व की भांति संचालित होने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें