बहराइच में मरौचा मोड़ स्थित हाईवे से सटे पुल के पास विद्युत उपकेंद्र फखरपुर से आने वाली एलटी ला
बहराइच। मरौचा मोड़ स्थित हाईवे से सटे पुल के पास विद्युत उपकेंद्र फखरपुर से आने वाली एलटी लाइन का बिजली पोल मुख्य मार्ग की ओर काफी झुक गया है। इसके विरोध में शनिवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। कल्लू कुमार, विकास मणि, तनय कुमार, हिमांशू, सोनू कुमार, विवेक कुमार और छोटेलाल ने बताया कि टोल-फ्री नंबर 1912 पर शिकायत भी दर्ज कराई गई, लेकिन पोल को सीधा नहीं कराया गया। अधीक्षण अभियंता रामयश यादव ने बताया कि संबंधित डिवीजन को निरीक्षण के निर्देश दिए जा रहे हैं।