फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: विवाह के लिए टावर पर चढ़ा आरोपी

Sat, 08 Aug 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
मल्हीपुर क्षेत्र में किशोरी से शादी की जिद को लेकर टावर पर चढ़ा युवक।
विज्ञापन
तुलसीपुर। मल्हीपुर चौराहे के पास शनिवार दोपहर बहराइच के पतरहिया निवासी अनिल कुमार मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को देखकर भीड़ जुट गई। सूचना पर थाना प्रभारी महेंद्र कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ और नायब तहसीलदार विकास कुमार राय मौके पर पहुंचे। घंटों समझाने के बाद अनिल नीचे उतरा। वह किशोरी से विवाह की मांग कर रहा था। 30 जुलाई को मल्हीपुर थाने में किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने की प्राथमिकी अनिल के खिलाफ दर्ज हुई थी। तलाश के दौरान किशोरी दो अगस्त को स्वयं घर लौट आई और पुलिस को पिता की डांट से घर छोड़ने की बात बताई। न्यायालय में पेशी के बाद गुरुवार को उसे परिजनों को सौंप दिया गया था। इसी मामले में अनिल टावर पर चढ़ा, जिससे अफरा-तफरी मची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें