फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: आधे शहर में गुल रही बिजली, बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग

Mon, 09 Sep 2024 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विद्युत लाइन ठीक करते कर्मचारी। -संवाद
विज्ञापन
बहरइच। शहर में रविवार सुबह दस बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अचानक ठप हुई आपूर्ति के चलते लोगों के सामने पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई। लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस गए। इससे करीब डेढ़ लाख से अधिक आबादी प्रभावित रही।
विज्ञापन


उमस भरी गर्मी की शुरुआत के साथ ही बिजली की आवाजाही शुरू हो गई है। रविवार सुबह दस बजे शहर के बशीरगंज, नाजिरपुरा, अकबरपुरा, मेवातीपुरा, स्टीलगंज, मीराखेलपुरा, नानपारा बाईपास समेत कई मोहल्लों की बिजली अचानक गुल हो गई।

दोपहर बाद भी बिजली की आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो लोगों ने स्थानीय उपकेंद्र पर संपर्क किया। वहां उपकरणों को दुरुस्त कराने के चलते बिजली काटने की सूचना दी गई। बिजली कटौती से शहर की लगभग डेढ़ लाख की आबादी उमस भरी गर्मी से जूझती रही।
विज्ञापन


एक्सईएन सदर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि 33/11 केवी बशीरगंज पावर हाउस पर स्थापित बीसीसी व अन्य उपकरण पुराने हो गए थे जिन्हें बदलने का काम चल रहा है। एक्सईएन ने बताया कि उपकरणों के बदलने का काम सोमवार को भी चलेगा। इस दौरान सुबह दस बजे से शाम सात बजे तक उपकेंद्र संबंधित सभी मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें