फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह से चार गांवों की बिजली बाधित

विज्ञापन
तेजवापुर विकास खंड चमारनपुरवा में खराब ट्रांसफार्मर न बदले जाने के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रा - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बौंडी (बहराइच)। तेजवापुर विकास खंड के चार गांवों में तीन माह से ट्रांसफार्मर खराब हैं। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत की, लेकिन पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। इससे चार गांवों की 15 हजार आबादी तीन माह से बिजली से वंचित है। इसे लेकर चमारनपुरवा के ग्रामीणों ने रविवार को नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की।
विज्ञापन

विकास खंड तेजवापुर के चार गांवों में ट्रांसफार्मर खराब होने से तीन माह से ग्रामीण अंधेरे में रह रहे हैं। विकास खंड के भिरवा के लोनियनपुरवा, मड़ई, कटहा के मजरा चमारनपुरवा, पाठकपुरवा में ट्रांसफार्मर तीन माह से खराब है। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर बदलने के लिए शिकायत फखरपुर उपकेंद्र पर की। लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। जिससे इन गांवों के लोग बिजली से वंचित हैं।
रविवार को चमारनपुरवा के ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की। गांव निवासी मिठ्ठू लाल, राकेश, रामपता, मीरा देवी, केतकी देवी, सूरसता, ससराना देवी आदि ने बताया कि बरसात का मौसम है। गांव में बीते तीन माह से ट्रांसफार्मर खराब होने से आपूर्ति बाधित है।
विज्ञापन

बरसाती मौसम में जलीय जीवों के निकलने की आशंका बना रहती है, लेकिन पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि जल्द ही ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो वे जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। ट्रांसफार्मर खराब होने से चार गांवों की 15 हजार आबादी तीन माह से बिजली से वंचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें