फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घंटे बिजली को तरसे शहरवासी

Mon, 10 Aug 2015 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
। शहर की विद्युत व्यवस्था सोमवार को चरमराई रही। सुबह 10 बजे गोंडा से आपूर्ति ठप कर दी गई। दोपहर दो बजे के करीब आपूर्ति बहाल होने के बाद भी ट्रिपिंग से लोग परेशान रहे। इस कारण पेयजल के लिए भी काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं।
विज्ञापन


सोमवार सुबह गोंडा में कोई तकनीकी खराबी आ जाने से जिले की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। चार घंटे के बाद करीब दो बजे आपूर्ति तो शुरू की गई लेकिन इसके बाद बिजली की आवाजाही से लोग परेशान हो उठे।

शहर के मोहल्ला बड़ीहाट, मेवातीपुरा, स्टीलगंज, बरहियापुरा, खत्रीपुरा, छावनी समेत कई मोहल्लों में आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। लगभग ढाई लाख की आबादी प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली कटने से उमस भरी गर्मी और पेयजल से लोगों को जूझना पड़ा। उधर, परसौरा फीडर पर करीब दो सप्ताह से आपूर्ति बाधित है।


इस फीडर पर महज चार से छह घंटे ही विद्युत आपूर्ति बमुश्किल लोगों मिल पा रही है। आपूर्ति के समय भी लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें