फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण के मकान में लगवा दिया बिजली का खंभा

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर (बहराइच)। गुदुवापुर गांव निवासी एक ग्रामीण के आवासीय परिसर में ठेकेदार ने बिजली का खंभा लगवा दिया। वहीं ग्रामीण पोल न लगाने का विरोध करता रहा, लेकिन ठेकेदार ने सरकारी विभाग का धौंस दिखाकर पोल स्थापित करवा दिया। बिजली सप्लाई भी चालू कर दी गई है। इससे ग्रामीण काफी भयभीत है। ग्रामीण ने आवासीय परिसर से पोल हटवाने के लिए एक्सईएन को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

हुजूरपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गुदुवापुर में प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत विद्युतीकरण किया जा रहा है। पावर कॉर्पोरेशन के ठेकेदार द्वारा कार्य कराया जा रहा है। गांव निवासी मोहनलाल ने बताया कि 15 दिन पूर्व विद्युतीकरण के तहत उसके मकान के आंगन में विद्युत पोल लगा दिया गया। जबकि वह पोल न लगाने का विरोध करता रहा।
इसके बाद भी ठेकेदार व कर्मचारी नहीं माने। सभी ने पोल न लगवाने पर कार्रवाई करवाने तथा सरकारी विभाग का कार्य होने की धमकी दी। इसके बाद ठेकेदार ने विद्युत पोल आवासीय परिसर में ही लगा दिया। अब ग्रामीण पोल हटवाने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण ने जेई को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस पर परेशान ग्रामीण एक्सईएन को पत्र लिखकर विद्युत पोल हटवाए जाने की मांग की है। इस मामले में जेई अनिल कुमार भारती ने बताया कि सूचना मिली है। लेकिन पोल लगाने के बाद निर्माण कराने की संभावना है। एक्सईएन का पत्र मिलने के बाद जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें