फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव : शांतिभंग की आशंका पर 6000 लोग पाबंद

Wed, 26 Apr 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में नगर निकाय चुनाव की डुगडुगी बज चुकी है। शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस शहर से लेकर देहात तक खुराफातियों की सूची बनाकर उन पर कार्रवाई कर रही है। 20 दिन में पुलिस ने 6000 लोगों को पाबंद किया। वहीं एक हजार लीटर शराब बरामद करने के साथ 58 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही 237 वारंटी भी गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके है। बीते नौ अप्रैल को नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा हुई थी। इसके बाद नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण की गई। अब 4 मई को मतदान होना है। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि चुनाव में गड़बड़ी करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। पार्टी बंदी और गुटबाजी करने वालों पर नजर है। इसके अलावा शस्त्र लाइसेंस जमा कराए जा रहे हैं। पुलिस अफसरों द्वारा बताया जाता है कि धारा 107/116 के तहत शांतिभंग की आशंका में पाबंद करने की कार्रवाई की जाती है। थाना पुलिस सीओ से लेकर एसपी को रिपोर्ट भेजती है। इसके बाद संबंधित व्यक्ति को नोटिस भेजा जाता है। व्यक्ति को अदालत में पेश होकर मुचलका भरना पड़ता है। इसके बाद भी यदि वह लोग चुनाव के दौरान गड़बड़ी करते हैं तो पुलिस मुचलका राशि की वसूली करती है।
विज्ञापन


शांति कमेटी की बैठकें भी जारी
जिले की दो नगर पालिका परिषद व चार नगर पंचायतों में होने वाला निकाय चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से निपटे इसके लिए डीएम डॉ दिनेश चंद्र व एसपी प्रशांत वर्मा प्रतिदिन जिले में किसी न किसी कस्बे में जाकर वहां लोगों के साथ बैठक कर रहे हैं। जो इलाके संवेदनशील की श्रेणी में आते है पुलिस की नजर वहां भी रहती है। चुनाव में कहीं कोई माहौल न बिगड़ने पाए पुलिस इसके लिए हर संभव प्रयास में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें