फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज चुनी जाएगी गांव की सरकार

Fri, 27 Nov 2015 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। प्रधानी चुनाव के पहले चरण के लिए आज सुबह सात बजे से वोट डाले जाएंगे। विकासखंड तेजवापुर, शिवपुर और महसी में ग्राम प्रधान के 215 व सदस्य पद के 2853 पदों के लिए वोट पड़ेंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालयों से रवाना की गईं पोलिंग पार्टियों ने मतदान केंद्रों और बूथों पर मोर्चा संभाल लिया है।

विकासखंड तेजवापुर में प्रधान के 73 व सदस्य के 965, महसी में प्रधान के 74 व सदस्य के 964 और शिवपुर में प्रधान के 68 व सदस्य के 924 पदों के लिए चुनाव होना है।

इसमें कुल 4 लाख 89 हजार 370 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें विकासखंड तेजवापुर में 151895, महसी में 161772 व शिवपुर में 175703 मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी विद्याशंकर सिंह ने बताया कि पहले चरण के चुनाव को देेखते हुए पोलिंग पार्टियों को ब्लॉक मुख्यालय से रवाना कर दिया गया है।

सभी स्थानों पर पुलिस फोर्स के साथ ही एसएसबी के जवानों की तैनाती भी की गई है। पहले चरण में चुनाव के लिए 232 पोलिंग पार्टियों को ब्लॉक मुख्यालय से रवाना किया गया है।

सीडीओ राकेश कुमार व एएसपी ग्रामीण डॉ. एबी पांडेय ने शुक्रवार को पोलिंग पार्टियों के रवाना किए जाने के कार्य का जायजा लिया।

अतिसंवेदनशील प्लस बूथों पर रहेंगे कैमरे

विकासखंड तेजवापुर में 23, महसी में 41 और शिवपुर में 33 मतदान स्थल ऐसे हैं, जिनको अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखा गया है। इन बूथों पर सुरक्षा के मद्देनजर कुल 97 कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें