बिछिया (बहराइच)। आंबा ग्राम पंचायत के 11 सदस्यों का चयन निर्विरोध होना तय हो गया है। सभी पंचायत सदस्यों के सामने किसी प्रतिद्वंदी उम्मीदार ने नामांकन नहीं किया है। ऐसे में इन सभी का चयन निर्विरोध होना तय है।
मिहींपुरवा विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत आंबा ग्राम पंचायत सदस्यों के 11 पद हैं। ग्राम पंचायत आंबा के बिछिया बाजार में चार, भवानीपुर में एक, भरथापुर में एक व तेलागौढ़ी में पांच पंचायत सदस्यों ने नामांकन किया है। ग्राम पंचायत सदस्य के कुल 11 पदों पर किसी प्रतिद्वंदी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया है। जिसकी समय सीमा भी पूरी हो गई है। नामांकन पत्रों की जांच भी की जा चुकी है। ऐसे में सभी ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्विरोध चयन होना तय है। खंड विकास अधिकारी चंद्रशेखर प्रसाद ने बताया कि जिन उम्मीदवारों के सामने प्रतिद्वंदी उम्मीदवार नहीं है और उसका नामांकन पत्र खारिज नहीं हुआ है। वह निर्विरोध निर्वाचित हो जाएगा।