फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 पीठासीन अधिकारियों समेत गैरहाजिर 63 कर्मियों पर दर्ज होगा केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। केडीसी में सोमवार को मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण हुआ। पहली पाली में छह पीठासीन अधिकारी समेत 34 और दूसरी पाली में सात पीठासीन अधिकारी समेत 29 कर्मचारी नदारद रहे। सभी 63 गैरहाजिर कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश डीएम ने दिए। डीएम ने कर्मचारियों को प्रशिक्षण की बारीकियों को समझने का निर्देश दिया। जिससे चुनाव में कोई समस्या न आने पाए।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को देखते हुए ठाकुर हुकुम सिंह किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित 4 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिन सोमवार को दो पॉलियों में कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के चौथे दिन जिला निर्वाचन अधिकारी शंभु कुमार ने मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना के साथ केडीसी में मतदान कर्मियों को प्रदान किए जा रहे प्रशिक्षण का जायजा लिया। प्रशिक्षण स्थल के निरीक्षण के दौरान डीएम ने मतदान कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी मतदान कर्मी भली प्रकार से मतदान के लिए बताई जा रही बारीकियों को समझ लें।
डीएम ने मास्टर ट्रेनर्स को निर्देश दिया कि प्रशिक्षण सत्र के दौरान सभी कार्मिकों को व्यवहारिक जानकारी के साथ-साथ मतदान पेटिका को खोलने एवं सील करने, प्रपत्रों को भरते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी भली प्रकार से बताया जाए तथा कुछ कार्मिकों से प्रैक्टिकल भी कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान प्रक्रिया को कराए जाने के लिए आवश्यक है कि सभी मतदान कर्मी अपने पदेन उत्तरदायित्वों के निर्वहन के लिए पूरी तरह से निपुण हो जाएं। उन्होंने मतदान कर्मियों को सुझाव दिया कि प्रपत्रों को भरने के बारे में भी जरूरी जानकारी अवश्य प्राप्त करें और पूरी सावधानी के साथ प्रपत्रों को भरेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को पहली पाली में 34 और दूसरी पाली में 29 मतदान कर्मी गैरहाजिर रहे। डीएम ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कराने के आदेश के साथ ही विभागीय कार्रवाई किए जाने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर सौरभ गंगवार आईएएस, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सूरज पटेल आईएएस, जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र, पीडी अनिल कुमार सिंह, डीसी मनरेगा केडी गोस्वामी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बलवंत सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें