फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत

Mon, 03 Nov 2025 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सीतापुर जिले के जालिमपुर बंभिया निवासी मेवालाल (70) रविवार को अपने बेटे राधेश्याम के साथ बाइक से बहराइच आ रहे थे। महमूदाबाद के निकट चिरैया पेट्रोल पंप पर जाने के लिए मुड़ने लगे, तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में मेवालाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बेटा राधेश्याम को हल्की चोट आई। राधेश्याम ने अपने पिता को रेउसा सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बहराइच मेडिकल कॉलेल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर आए। वहां आपातकालीन कक्ष में तैनात चिकित्सकों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। लाश मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें